Tuesday, 28 February 2023

एप्पल पाई

 एप्पल पाई

बनाने के लिए थोड़ा सा सामान लगता है और मज़ा बहुत ही आता है। 

समिग्री 

1= 3 सेब कटे और छिले हुए 

2= 2 कप मैदा 

3= दो बड़े चम्मच घी 

4= 1/2 चम्मच नमक

5= 1 कप ठंडा पानी 

6= चीनी स्वादानुसार

7= दालचीनी पाउडर थोड़ा सा


सब सेब छील कर काट कर रख दें।

मैदा में मक्खन या घी जो भी इस्तेमाल कर रहे हैं अच्छे से मिलाएं।

नमक को बुरक दें।

अब ठंडे पानी से एक सा मले।

केक टीन के नाप से थोड़ा बड़ा बेल लें। 

केक टीन में चिकनाई लगाए। बेली हुई मैदा का उसमें डिब्बा जैसा बना दें। चिपका दें। 

अब मैदा के खोके को सेब और चीनी से भर लें। तीन बड़ी चम्मच चीनी काफी होती है।

दालचीनी पाउडर बुरक दें।

आधा घंटा 180° पर बेक करें। 

गर्म या ठंडा होने पर कैसे भी काट कर खाएं।







No comments:

Post a Comment