Wednesday, 21 February 2018

होली पर रंग बिरंगा करांची हलुआ नए अंदाज में (a sweet dish)

करांची हलुआ या सोन हलुवा यूँ तो अपने टेक्सचर के लिए खास तोर से जाना जाता है। वही स्वाद अगर नरम चीज़ में बनाये तो कैसा रहें।
एकदम सरल तरीका और बढ़िया स्वाद!!

करांची हलुआ नए अंदाज में

कॉर्नफ्लोवर -  70 ग्राम या 3 बड़े चम्मच
चीनी।       - 200 ग्राम या एक कप भर कर
नीबू का रस - 2चम्मच
रंग।           - 2 बून्द लाल या कोई भी
देसी घी      - 3 चम्मच
पानी          - एक ग्लास और आधा ग्लास

एकदम आसान है ।कढ़ाई में चीनी और एक ग्लास पानी को उबलने रख दें।
कॉर्नफ्लोवर को आधा ग्लास पानी में घोलें।
चीनी घुल जाये और दो मिनिट चीनी पक जाये तब उसमे नीबू का रस और घुला हुआ कॉर्नफ्लोवर मिलायें।
अब आँच धीमी करें और सभी तरफ से चलाते रहे ,चिपकना नहीं चाहिए पूरा पक जाये और कुछ ट्रांसपेरेंट सा लगने लगे तो एक एक चम्मच करके घी ड़ालते जाये और चलाते रहें।
रंग भी डाल लें और चलाते रहें ,इस समय जितना ज्यादा पकाते है उतना खिंचने वाला होता जाता है।
घी पूरी तरह मिल जाये और जम जायेगा लगे तभी घी लगी थाली में पलट लें।
ठंडा होने पर काट कर खाये।

पुडिंग बनाने के लिए एक सिरेमिक मोल्ड में कटे फल लें और उसके ऊपर हलुआ जमायें और थोड़ी सी क्रीम के साथ परोसें।



No comments:

Post a Comment