Monday, 28 November 2016

Refeashing pineapple drink

Pineapple drink

6 pineapple slices
2 teaspoon lemon juice
1 cup sugar
1teaspoon black salt
6 glasses water or soda water

Cut pineapple into small pieces, mix sugar and cook for 4 to 5 minutes in microwave or low fire.
Grind and blend all the ingredients together.
Sieve and serve chilled pineapple drink.

Saturday, 26 November 2016

मिर्ची बड़ा

मिर्ची बड़ा (बेक या स्टीम भी करें)

4  मोटी मिर्ची या शिमला मिर्च
3 उबला आलू,1चम्मच अमचूर,1चम्मच नमक,1चम्मच मिर्ची पाउडर,1 चम्मच
    जीरा पाउडर (मिला लें )

1 कप डोसा बेटर    या
1 कप बेसन,1चम्मच सोडा ,नमक और मिर्च स्वादानुसार ।को अच्छे से फेटें और पानी से गाड़ा घोल बनाएं।

शिमला मिर्च में चीरा लगायें।
आलू का मिश्रण भरें।
डोसा के गोल में लपेटें और 10 मिनिट के लिए तेज गरम ओवन में बेक करें या 10 मिनिट स्टीम करें।
माइक्रोवेव में 3 मिनिट और फिर 2 मिनिट स्टीम करें।

अगर तेल खाने में परहेज नहीं तो तेल गरम करें और तल लीजिये बड़ो को।


Friday, 25 November 2016

बंगाली पायस

दूध में चावल पका कर खीर,फिरनी,शीर, पायसम या पायस बनते है ।ये बहुत ही पसंद आने वाली और आसानी से बनने वाली पुडिंग है।इसके नाम के साथ ही इसका बनाने का तरीका और स्वाद थोडा बदल जाता है।

ये एकदम खास विधि जाड़ो के लिए, सेहत के लिए और स्वाद के लिए  सबसे बढ़िया है।

बंगाली पायस-

इसमें ख़ास तौर से ख़जूर का पिघला वाला गुड़ डाला गया है।

6 लोगो के लिए
20 मिनिट में बनेगी
सामिग्री - 1 लीटर दूध,1चम्मच घी,100 ग्राम चावल,1/2कप पिघला ख़जूर गुड़ ,1/2चम्मच इलायची पाउडर

विधि - कुकर में घी गरम करें, धुले चावल को इसमें भूनें।
दूध को अलग से उबलने रखें।
थोड़ा थोड़ा करके उबला दूध भुने चावल में डालें ,चलाते रहें जिससे निचे चिपके नहीं।
3 सीटी का प्रेशर दें।
आंच से हटा कर रखें, अपने आप भाप कम होने पर खुलने दें।
चावल गल चुके और मिल चुके होंगे।
ठंडा होने पर ही गुड़ मिलायें।इलायची भी मिलायें।
मेवा भी पसंद के अनुसार मिला सकते है।

Thursday, 24 November 2016

गुड़ और ख़जूर का गुड़ (मुंगफली की चिक्की)

ईख या गन्ना हमारे देश में खूब होता है ।चीनी और गुड़ इसके रस से बनाई जाती है।गुड़ बनते यू पी में अभी भी घर घर देखा जा सकता है ।बड़े बड़े कढ़ाव में चूलोह पर गन्ना रस पकता रहता है ।आस पास तेज़ महक उड़ती रहती है।बड़े से चमचे से गंदगी जो किनारे तैर जाती है,चुना डाल देने से ,उसको हटाते जाते है।गाढ़ा हो जाने पर चिकनाई लगी बर्तन में पलट कर भेली बनाते है।
सही तापमान और रस की क्वालिटी के हिसाब से गुड़ का रंग होता है।
बंगाल में और भी रेतीले भागों में ख़जूर और ताड़ी के पेड़ खूब उगते है।इन पेड़ो से गहरा कट लगा कर डॉल लटकाये जाते है जिनसे रस इकट्टा होता है इनसे गुड़ भी बनाते है और ख़मीर मिला कर सिरका और ताड़ी पीने के लिए बनाते है।

गुड़ आज भी गरीब के लिए चीनी का काम करता है।

गुड़ में बहुत सारे विटामिन्स होते है जो खाये जाये तो फ़ायदा पहुचाते है।जाड़ो में गुड़ खाना बिशेष लाभदायी होती है।

गुड़ और चीनी दोनों ही गरम करने पर पिघल जाते है और फिर सही ताप पर जम जाते है।इसी बात को आधार बना कर ढेरो मिस्ठान बनते है।


मूंगफली की चिक्की

1 कप मूंगफली
1 कप गुड़

मुंगफली को ओवन में या कढ़ाई में भूनें और मसल कर छिलका अलग कर लें।
इसको फटकना कहते है,यानि सुप को या थाली को एक सिरे से झटके से हिलाते है जिससे हल्की चीज़ भारी वाली से अलग हो जाती है।
गुड़ को काट कर कढ़ाई में पिघलाएं ,चलाते रहे और आंच मध्यम रखें।
पिघलने के बाद 2 मिनिट तक चलाते हुए पकायें फिर मुंगफली डालें और मिला कर चिकने तल पर पलड़े और बेलन से पतला फैला लें।
चिक्की तैयार है।

नारियल बर्फी( फ़ज)


नारियल बर्फी फज

1 कप नारियल बुरादा
2 कप दूध पाउडर
11/2 कप चीनी
1 चम्मच दूध
1 चम्मच मक्खन
1 चम्मच कॉर्नफ्लोउर
8/8 का केक टिन घी लगा हुआ

सभी चीज़ो नारियल,दूध पाउडर , पिसी चीनी, मक्खन,दूध और कॉर्न फ़्लोर को अच्छी तरह मिला लें।
ओवन को 120 ℃पर गरम करें।
मिलाये हुए मिश्रण को घी लगे केक टिन में पलटें और गीले हाथ से एक सामान करें।
120℃ पर 20 मिनिट तक पकने दें।थोड़ा ठंडा हो जाये तो काट लें।
अभी निकाले नहीं वर्ना टूट जायेगा।
ओवन से निकाले और पूरी तरह ठंडा हो जाने दें ।

कढ़ाई में भी 10 मिनिट तक पकायें और घी लगे बर्तन में जमा लें।

Wednesday, 23 November 2016

क्रिस्प गोभी और बैगन की फ्राइज (चाइनीज स्टाइल)

हमारी तरह और देशो में भी तल कर सब्जियां और चिकिन और भी चीजें क्रिस्प फ्राइड खाई जाती है।थोड़ा अन्तर - पसन्द और सहूलियत के हिसाब से करते है।
ये भी आपको पसंद आयेंगे।पकौड़ी जैसे ही होते है !

गोभी और बैंगन के फ्राइज़

1 गोभी के टुकड़े (15)
1 बड़े बैंगन के गोल टुकड़े (15)
1 कप मैदा
1 चम्मच सोड़ा
1 चम्मच अरारोट
1 चम्मच नमक (छोटा)
1 चम्मच अजीनोमोटो
1 अंडा या 1 चम्मच तेल
घोल बनाने के लिए पानी
तलने के लिए रिफाइन्ड तेल

मैदा ,सोडा,अरारोट,नमक,अजीनोमोटो और तेल को अच्छे से मिला लें।
इसको पानी मिला कर घोल बनाये और फ़टते जाये,घोल ऐसा रखें जो गोभी पर पतली या मोटी परत में चिपक सकें।
कढ़ाई में तेल गरम करें और एक एक करके टुकड़ो को घोल में लपेट कर तेल में डालें।
माध्यम या कुछ तेज़ आंच पर तलें, सुनहरा होने तक।
अब्सॉर्बेंट कागज पर अतिरिक्त तेल निकाले और गरम गरम परोसें।

Tuesday, 22 November 2016

गोभी के परांठे

गोभी के परांठे

8 परांठे के लिए
30 मिनिट में बनेंगे

सामिग्री - 1 1/2कप कसी हुई गोभी,1 चम्मच आटा ,1चम्मच नमक ,लाल मिर्च थोड़ी सी,1 इंच कसी अदरक ,हरा धनिया और हरी मिर्च।
3 कप आटा
धी या तेल  सेंकने के लिए
मक्खन और दही  साथ में परोसने के लिए

3 कप आटे को हल्का सा नमक डाल कर सादे पानी से मल लें।उतना ही गिला रखें ,जो आसानी से बेल सकें।

कसी गोभी और अदरक को मिला लें।
1 चम्ममच सूखा आटा लें और उसमे नमक ,मिर्च मसाला मिला कर फिर गोभी में मिलायें ।
ऐसा करने से गोभी पानी नहीं छोड़ती ,गोभी के 8 भाग करके गोले बना लें।

मले हुए आटे की लोई लें उसमें गोभी भरें और हाथ और बेलन से बड़ा करें तंदूर या तवे पर गरम गरम सेक कर खिलायें।
मक्खन के साथ या हांड़ी के दही के साथ परोसें।