Sunday, 29 January 2017

बाजरे की रोटी और गुड़# राजिस्थानी व्यंजन # ठन्ट में बनायें # ठन्ट से बचाये

बाजरा ऐसा अन्न है जो सर्दी के मौसम में ज्यादा खाया जाता है।बाजरे की खिचड़ी ,बाजरे की रोटी और बाजरे की माडी यानी गुड़ मिला कर बनाई गई मठरिया राजिस्थान और उत्तर प्रदेश में ख़ूब शौक से खाई जाती है।बाजरे के आटे से मेवा के लड्डू और कटलेट भी बनते है।

रोटी या बाखरी बनाने के लिए

3 कप बाजरे का आटा
ऊपर से तिल लगाना चाहें तो
मक्खन साथ में खाने के लिए

बाजरे के आटे को छान लें।
आधा या तीन हिस्सों में करके आटा मले।
तवा गरम करें।
मले आटे को दो मिनिट तक मलने से नरम और चिकनी रोटी बनती है।
लोई को हाथ से ही प्लास्टिक पर या प्लेट पर परोथन डाल कर हाथ से बड़ा करें।
तवे पर डालने के बाद हाथ गीला करके पानी चुपड़े और तिल और कलौंजी बुरक दें।
कलछी की मदत से पलट कर सेकें।
आंच पर भी जल्दी जल्दी पलट कर पसंद अनुसार कम या ज्यादा सेकें।
ऊपर से मोटा मक्खन का टुकड़ा रखें और गरम गरम गुड़ और साग के साथ खाये।
नमक भी डाल सकते है आटा मलते समय।


Saturday, 28 January 2017

Lace making (लेस बनाने के तीन तरीक़े)

लेस से केक की,कपड़ों की और भी तमाम चीजों की ख़ूबसूरती में चार चाँद लग जाते है।
केक के लिए हम तुरन्त कोन से क्रीम के डिजाइन वाली लेस बनाते है।जो आम तौर पर केक पर दिखती है।ये लेंस संभाल कर भी रख सकते है,उसके लिए रॉयल आइसिंग इस्तेमाल करते है।ड्राई आइसिंग से भी लेंस बनाते है।
डराई आइसिंग वाली लेंस





टेटिंग से वनने वाली लेंस
इसकी फ़ोटो इस लिए डाल रही हूँ कि अब ये आर्ट लोगों को याद भी नही ,इतने कम लोग इसको बनाते है ,धागा भी बहुत तलाशने के बाद मिलता है।
क्यों न इसकी याद संजोई जाये!!

मेरी ताई जी, बड़ी माँ ,ने अस्सी की उम्र के बाद भी क्रोशिये से लेंस और चीजे बनाना बंद नहीं किया है ।मुझे उनके बनाये मैट्स मिले है।अनमोल होते है ये गिफ्ट!!

Saturday, 21 January 2017

फ्रीजिंग साल भर के लिए

क्या आप साल भर झट पट ताज़ी सब्जियों को तुरन्त निकाल कर इस्तेमाल करने को तैयार हो गई है ।
सभी साग या पत्ते वाली सब्जियों को घोने और काटने के बाद कपड़े पर फैला कर पानी निकलने दें। छोटे या बड़े जरुरत के अनुसार पैकेट में पैक करें और डीप फ़्रिज या फ्रीजर में रख लें।
इस तरह रखी जाने वाले साग है -
पालक
मैथी
हर धनिया

मिक्स्ड वेज को ,गाजर को,गाजर मटर को,खाली मटर को और गोभी को
बलांच करके  - उबलते पानी में तैयार सब्जी डाले और फिर उबाल आने तक उबाले और आंच से हटा कर पानी से छान कर सब्जियां निकले कपडे पर फरहरा करें और फिर पैकेट या प्लास्टिक के डब्बो में बंद करके फ़्रिजर में रखें।

मक्का के दाने ,बेबी कॉर्न ,कॉर्न उबला कसा हुआ सूप के लिए सभी को बलांच करके रख सकते है।
टोमेटो या भूनें मसाले को पीस से और पहले बर्फ़ की ट्रे में जमायें फिर निकाल कर प्लास्टिक बैग्स में पैक करके रख लें।
जब भी सब्जी बनानी होगी समय की ख़ासी बचत हो जायेगी।

Wednesday, 18 January 2017

ज़िद को कैसे छोड़ू (कविता)

                         ज़िद को कैसे छोड़ू

लाख मनाऊँ दिल को, ज़िद को कैसे छोड़ू मैं !
लगन कम न मेहनत कम, हिम्मत थोड़ी कम है !!

लाख हाथ पैर चलाऊँ, असमर्थता ने घेरा है !
आसमाँ ऊँचा,सागर गहरा,बहाना थोड़ा थोड़ा है!!

ले सबक नाकामी से,बेहतरी का सोचा है !
ख़ुद से शिकायत,ख़ुद से उम्मीद थोड़ी थोड़ी है !!

लाख ख्वाईशें भी,बाधाओं का अम्बार भी !
हार मिली, जीत मिली,प्रयास का संग न छोड़ा है!!

प्रयास कोई दिखावा नहीं,कोई इसका पैमाना नहीं!
जो हो पाये,वही अच्छा,ज़िद की ज़िद नही छोड़ी है!!

न शब्द,न भाषा  - - विचारों ने हमेशा घेरा है!
बावला हुआ मन मेरा, अब कथा काव्य से जोड़ा है!!

- - -/ - - - / ----अलका माथुर

बेक्ड पालक

पालक को काटो छौको या बेक करें।स्वाद मन को भा जायेगा।
बेक्ड पालक

2 कप कटा धुला हुआ पालक
1 चम्मच मक्खन
1/2चम्मच नमक
2 लहसुन
1 चीज़ का टुकड़ा (कस लें)

सबको मिलायें और एक बोल में लें।
बोल को माइक्रोवेव में रखना हो तो प्लास्टिक रैप करें और ओवन में तो फॉयल से ढक दें ।
माइक्रोवेव में 3 मिनट के लिए पकाना है दो छेड़ ऊपर कर लें हवा निकलने के लिए।
ओवन में 10 मिनिट 150 ℃पर रखें

भूनें या उबले कोर्न से साथ भी बेक करें बढ़िया लगेंगे।
टोस्ट या फ्राइड पास्ता के साथ परोसें।

Tuesday, 17 January 2017

Squash (लेमन,ओरेंज या अँगूर)

कोई भी जूस चीनी पानी में साल भर तक रक्खा जा सकता है।बॉटलिंग का या पैकिंग का तरीका सही होना चाहिए।
जिस तरह फल   चीनी या नमक के ब्राइन में रखे जाते है जूस को भी चीनी में रखना होता है।

चीनी का सिरप -
1 - 2किलोग्राम चीनी को एक लीटर पानी में एक उबाल दें और छान लें कपड़े से।

2 - जूस - 1 लीटर जूस (नीबू,संतरा या अँगूर )
चाहें तो रंग और एसेंस भी डाल सकते है।छान लें।

चीनी के सिरप और रस को मिलायें ।कड़वा नहीं होना चाहिए।

3 - 2  टी चम्मच  पोटेशियम मेटा बाई सल्फाइट  का हर एक लीटर जूस के लिए प्रजर्व करने के लिए किया जाता है।

तीनों  चीजों  चीनी का छान कर रखा सिरप + जूस + 2 teaspoon potassium meta bi sulphide  को साथ मिलायें।

साफ दो दिन धूप में सुखाई गई बोतलों में भर लें ऊपर तक।ढक्कन ढीला बंद करें।

बोतलों को गरम पानी में (कुकर में निचे कपड़ा बिछा कर बोतलों को रख लें और गरम पानी बोतलों के आधी ऊंचाई तक भरे) रख कर 20 से 25 मिनिट तक धीमी आंच पर गरम करना है जिससे सभी बीच में आई हवा निकल जाये।बाहर निकाले और फिर ढक्कन को कस के बंद करें और मोम से बंद करें।


Monday, 16 January 2017

टमाटर सौस मनपसंद स्वाद में(पैकिंग का तरीका)

मैं पुराने समय की बात को नई वजह और नए तरह से बनाने की बात कर रही हूँ।टमाटर सौस घर में बनाये जरूर -
1 - सस्ती बनेगी 2 - मन पसंद फ्लेवर होगा 3- तरह तरह के केमिकल से बचेंगे 4 - खुद बनाने वाला मज़ा मिलेगा!!
साल भर ख़राब नहीं होगी अगर सही से पैक करेंगे।

सौस पैकिंग का सही तरीका धयान रखें -
1- काँच की बोतल में रखें
2 - 1 इंच की जगह से ज्यादा न बचे
3 - हमेशा -1-  गरम करके बोतल साफ करें
               2 - गरम सौस या प्यूरी भरें। उसके बाद की सावधानी -
               3- जार या बोतलों को बंद करने के पहले -   एक बड़े कुकर या भगोने में कपड़ा बिछा कर रख लें।इस तरह कि भागोने में भरी वाली बोतले सतह से 2 इंच नीची हो।भगोने में आधी ऊँचाई तक तेज गरम पानी डाले और इसको आंच पर 150°F या 70℃ तक 15 मिनिट तक रहने दे।ऐसा करने से बोतल में रह गई कोई भी गैस आदि निकल जायेगी इसके बाद बोतलों को बहार निकाले और थोड़ा ठंडा हो जाने पर बंद करें और एयर टाइट कर लें।

ये काम ओवन में भी किया जा सकता है अगर ऊंचाई मिल रही हो।उसमे भी ट्रे पर कपड़ा बिछाने से बोतल टूटने का डर नहीं रहेगा।
ओवन को भी 150 °F पर गरम रखना है और सौस या जो आप प्रजर्व कर रहे है को 10 से 15 मिनिट तक गरम होने देना है ।

इन सब सावधानियों को अपनाइये और सारे साल संभालिये अपनी मेहनत को।

टमाटर सौस
 3 बोतल सौस बनाने के लिए

5 किलोग्राम टमाटर घो कर पोंछ कर रखें
100 ग्राम अदरक बारीक़ कटी
1/2 किलोग्राम प्याज (कटी)
 30 ग्राम लहसुन छिला
30 ग्राम लाल मिर्ची पाउडर
150 ग्राम नमक
500 ग्राम चीनी
2 1/2 चम्मच सोडियम बेंजोएट
30 यम एल ग्लेसियल एसिटिक एसिड
विधी-
टमाटर को काटे और कटी प्याज ,अदरक,लहसुन और नमक के साथ उबालें और दस मिनिट तक पकने दें।
आंच से हटा कर ठंडा होने दें।मिक्सी में पीस लें।
मोटी छन्नी से छाने और छिलके व बीज को फेंक़े।
गूदे को फिर से पकाना है ।
थोड़ा पक जाने पर चीनी,पिसा गरम मसाला (चाहें तो)और मिर्ची मिला कर और 5 मिनिट पकायें।
एसिटिक एसिड को मिलायें और थोड़ी देर पकायें।
थोड़ी सौस निकाले और उसमे सोडियम बेंजोएट मिलायें।
5 मिनिट पकने दें।
चख कर देखें नमक कम लगे तो और मिलायें,चीनी भी और डाल सकते है।
दो दिन धूप में सुखाई गई साफ बोतलों में भरें।

बोतलों को ऊपर बताई विधी के बाद ही सील करें।


सौस में बदलाव -
1 - जिनको बिना प्याज ,लहसुन का बनाना है ।हटा सकते है।
2 - चिल्ली तेज वाली और दुगनी,तिगनी इस्तेमाल कर सकते है।
3 - अकसर पिज्जा के लिए उपयोग में लाना है तो पिसी अजवायन और ओरिगानो मिला कर और ज्यादा लहसुन डाल कर बनाये।
4  - चीनी भी कम ज्यादा कर सकते है और बिना चीनी की भी बना सकते है।