Tuesday, 18 April 2017

तवे पर बनाये केक (pancakes)

हम लोग को जुगाड़ बहुत पसंद है।केक सबको पसंद है,पैन केक यानी तवे पर बनाये झट पट केक!
है एकदम आसान और तुरन्त बनने वाला नाश्ता।
अगर नमकीन चाहिए तो दूसरी वाली रेसिपी और मीठा तो पहली!!!!

1
पैनकेक (leman)
10 मिनिट कुल
4 छोटे केक

1 कप मैदा
1 छोटा चम्मच सोडा
1/2 कप चीनी
1 चम्मच मक्खन
1/3 कप दही
तेल या मक्खन तवे के लिए
 ढक्कन वाला तवा

तवे को हल्की आँच पर गरम होने रख लें।
पहले दही को चलायें और चीनी को मिला लें।
मैदा और सोडा साथ छान लें और मक्खन मिलायें।
मैदा को दही में मिला कर पेस्ट बनाये।बहुत गाड़ा हो तो थोड़ा दूध मिला लें।
तवे पर मक्खन लगायें और चीले की तरह फैला कर चार बार में चीले सेके,ढक कर।पलट कर भी सेकें दोनों तरफ से।
ऐसे ही फल और शहद डाल कर परोसें या लेमन कर्ड की परते लगा कर केक बना लें।

लेमन कर्ड (बिना अंडे वाला )

1 नीबू का जूस
1 नीबू का जेस्ट (छिलका)
3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 बड़ी चम्मच चीनी
1 चम्मच शहद
1 कप पानी

सभी चीजों को एक साथ मिलायें और धीमी आँच पर पकायें ,चलाते हुए।
जैसे ही गाड़ा हो उतार लें।
सभी पैन केक को बराबर काटे।
पैनकेक को लेमन कर्ड के साथ परत लगायें और फल से सजायें।
ठंडा या गरम दोनों ही रूप में बढ़िया लगेगा।


No comments:

Post a Comment