Sunday, 20 November 2016

सरसों का साग और मक्का की रोटी (साग)

जाड़े के मौसम में खेतों में सरसों खूब होती है।कई सारे हरे साग बिकने लगते है। सबमें से थोड़े थोड़े मिला कर धीमी धीमी आंच पर घंटो पकाने से बने साग और चूल्हे पर बनी मक्का की मोटी रोटी और उसपे ढेर सा ताजा मक्खन !!
पंजाब की साग रोटी पूरे भारत में ही नहीं सारी दुनिया में मश्हूर है।
ये विधी अपनाये बहुत आसानी से बन जायेगा और मज़ा अजायेगा !

सरसों का साग
6 लोगों के लिए
1 घंटे का समय

2 गड्डी सरसों
1 गड्डी मूली
1 गड्डी पालक
1गड्डी मैथी
1 गड्डी बथुआ
कुछ चने का सागपत्ते
2 प्याज,2 टमाटर,12 लहसुन कली,2 इंच अदरक
2 बड़े चम्मच मक्का का आटा
1 कप मक्खन
1 चम्मच जीरा,1 चुटकी हींग,2 चम्मच नमक,1 चम्मच मिर्च
2 चम्मच देसी घी

सभी साग को काटें और अच्छे से धो लें।इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें उसमे साग धोएं, ऊपर से साग निकलते जाये ,पानी में निचे मट्टी बैठती जायेगी।
सब पत्तो ,साग को कुकर में 10 मिनिट प्रेशर कुक करें।
प्याज,अदरक,लहसुन और टमाटर को बारीक़ काटें।
एक चम्मच घी गरम करें ,इसमें हींग जीरा डालें और भुन जाने पर अदरक लहसुन भूनें ।इसी में प्याज भी भूनें।
टमाटर भी डाले और ढक कर नरम होने दें।
साग मोटा कटा हो तो पीस लें।सभी साग को भुने प्याज वाले बर्तन में डाले और पकने दें ।नमक डाल दें आधा।
अब आंच कम कर लें और जरा जरा करके मक्का का आटा ड़ालते जाये और चलाते हुए पकाते जाएं।
घीमी आंच पर पकने दें 10 मिनिट तक।
घी में मिर्च पाउडर गरम करके छौंक डाल दें ।
नमक चख कर ,ऊपर से मक्खन डाल कर परोसें।

No comments:

Post a Comment