Monday, 5 September 2016

चाइनीज हमारे अंदाज में(रेड कुक्ड सोयाबीन नगेट्स)

चाइनीज खाना बनाते समय 6 चीजें अलग तरह की अलग ही तरह से बनाई जाती हैं।कई तरह के बनने वाली कई चाइनीज विधि का जिक्र में अपने ब्लॉग्स में कर चुकी हूँ।
इस मेनू में रेड कुक्ड सोयाबीन बड़ी,वेजी हॉट न चिल्ली सॉस, वेज फ्राइड राइस, सावर लेमन न वेज नूडल्स और मंचूरियन और सूप  हैं। इसी तरह से अलग अलग मेनू सेट किये जा सकते है।

रेड कुक्ड सोयाबीन बड़ी
1 कप सोयाबीन बड़िया (भीगी हुई)
2 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच तेल
1 प्याज
2 लहसुन कली
1/2चम्मच अजीनोमोटो

सोयबड़ी को एक घंटा पानी में भिगो कर रख लें।
पानी निकले और अच्छे से कई बार पानी में धो लें।
सोया सौस में डुबो कर 20 मिनिट रखें।
कड़ाई में तेल गरम करें और सोयबड़ी को पूरी सौस के साथ धीमी आंच पर पकायें।
बड़िया निकाल लें, इसी कड़ाई में लहसुन और कटी प्याज को 2 मिनिट पकायें ध्यान रहें, चलाते रहे।
1/2कप पानी डाले उबाल आने दें, इस सॉस के साथ में या इसके ऊपर रेड कुक्ड बड़ी परोसनी है।

कोई और चीज़ अगर चाहें तो बेक करके भी सॉस के साथ पकाया जा सकता है

No comments:

Post a Comment